यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग-हरिद्वार समर स्पेशल ट्रेन शुरू

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए दुर्ग और हरिद्वार के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08743/08744 दुर्ग-हरिद्वार-दुर्ग समर स्पेशल ट्रेन 11-11 फेरों के लिए संचालित की जाएगी।

गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग से प्रत्येक रविवार को 19 अप्रैल 2026 से 28 जून 2026 तक संचालित होगी। वहीं वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार से प्रत्येक सोमवार को 20 अप्रैल 2026 से 29 जून 2026 तक चलाई जाएगी।

यात्रा के दौरान यह विशेष ट्रेन दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां, निजामुद्दीन, मेरठ नगर तथा रुड़की स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव करेगी।

रेलवे के अनुसार इस ट्रेन में 02 एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 स्लीपर तथा 02 एसी-III कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। यह विशेष ट्रेन श्रद्धालुओं और यात्रियों को हरिद्वार यात्रा के दौरान अतिरिक्त सुविधा प्रदान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/SECR & RSB

Previous Next

TAGGED