यात्रियों को राहत: सहारनपुर-अम्बाला के बीच चलेगी अनारक्षित स्पेशल एक्सप्रेस

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर जं.-अम्बाला छावनी जं.-सहारनपुर जं. के बीच अनारक्षित ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार 04525/04526 सहारनपुर जं.-अम्बाला छावनी जं.-सहारनपुर जं. अनारक्षित ग्रीष्मकालीन स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियां 140 फेरों के लिए चलाई जाएंगी।

इन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन 06.05.2026 से 15.07.2026 तक प्रतिदिन किया जाएगा।

यात्रा के दौरान यह रेलगाड़ियां पिलखनी, सरसावा, कलानौर, यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, दराजपुर, मुस्तफाबाद, बराड़ा, तंदवाल, केसरी तथा दुखेड़ी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। यात्रियों को अधिक जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन 139 अथवा रेलवे पूछताछ वेबसाइट देखने की सलाह दी गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NR 

Previous Next

TAGGED