मुंबई से वटवा यात्रा हुई आसान, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की अतिरिक्त मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और वटवा के बीच विशेष किराये पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 09081/09082 मुंबई सेंट्रल-वटवा-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर चलाई जाएंगी।

ट्रेन संख्या 09081 मुंबई सेंट्रल-वटवा एसी सुपरफास्ट स्पेशल 07.05.2026 से 28.05.2026 तक तथा 04.06.2026 से 25.06.2026 तक प्रत्येक गुरुवार को संचालित होगी। वहीं ट्रेन संख्या 09082 वटवा-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल 08.05.2026 से 29.05.2026 तक तथा 05.06.2026 से 26.06.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।

यात्रा के दौरान ये विशेष ट्रेनें दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत तथा वडोदरा स्टेशनों पर ठहराव करेंगी।

रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों में एसी 3-टियर तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन संख्या 09081 और 09082 की बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/WR & RSB

Previous Next

TAGGED