रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा हेतु 04008/04007 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन आनन्द विहार टर्मिनल से 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक (23 मई, 2026 को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को तथा जोगबनी से 19 अप्रैल से 12 जुलाई, 2026 तक (24 मई, 2026 को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को 12 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04008 आनन्द विहार टर्मिनल-जोगबनी ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 अप्रैल से 11 जुलाई, 2026 तक (23 मई, 2026 को छोड़कर) प्रत्येक शनिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 08.30 बजे प्रस्थान कर गाज़ियाबाद से 09.20 बजे, हापुड़ से 09.58 बजे, मुरादाबाद से 11.40 बजे, बरेली से 13.02 बजे, शाहजहाँपुर से 14.10 बजे, सीतापुर से 16.20 बजे, गोंडा से 19.25 बजे, गोरखपुर से 22.25 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.55 बजे, सोनपुर से 02.50 बजे, हाजीपुर से 03.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 03.47 बजे, बरौनी से 04.55 बजे, बेगूसराय से 05.20 बजे, खगड़िया से 05.55 बजे, मानसी से 06.07 बजे, नवगछिया से 07.12 बजे, कटिहार से 11.00 बजे, पूर्णिया से 12.20 बजे, अररिया कोर्ट से 13.15 बजे तथा फारबिसगंज से 13.50 बजे छूटकर जोगबनी 15.00 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04007 जोगबनी-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 अप्रैल से 12 जुलाई, 2026 तक (24 मई, 2026 को छोड़कर) प्रत्येक रविवार को जोगबनी से 18.30 बजे प्रस्थान कर फारबिसगंज से 19.05 बजे, अररिया कोर्ट से 19.45 बजे, पूर्णिया से 20.50 बजे, कटिहार से 22.00 बजे, नवगछिया से 22.47 बजे, दूसरे दिन मानसी से 00.15 बजे, खगड़िया से 00.27 बजे, बेगूसराय से 01.02 बजे, बरौनी से 02.40 बजे, शाहपुर पटोरी से 03.32 बजे, हाजीपुर से 05.00 बजे, सोनपुर से 05.12 बजे, छपरा से 07.10 बजे, गोरखपुर से 10.40 बजे, गोंडा से 13.20 बजे, सीतापुर से 17.40 बजे, शाहजहाँपुर से 19.35 बजे, बरेली से 20.30 बजे, मुरादाबाद से 22.50 बजे, तीसरे दिन हापुड़ से 00.20 बजे तथा गाज़ियाबाद से 01.45 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 03.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12, शयनयान श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

