सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन

रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 05575/05576 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन सहरसा से 28 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 30 अप्रैल से 16 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को 12 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

05575 सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 14 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से 20.00 बजे प्रस्थान कर गढ़ बरूआरी से 20.22 बजे, सुपौल से 20.47 बजे, न्यू झाझा से 21.15 बजे, निर्मली से 21.47 बजे, घोघरडीहा से 22.02 बजे, झंझारपुर से 22.25 बजे, सकरी से 22.47 बजे, शिशो से 23.10 बजे, जनकपुर रोड से 23.52 बजे, दूसरे दिन सीतामढ़ी से 00.55 बजे, बैरगनिया से 01.30 बजे, रक्सौल से 02.40 बजे, नरकटियागंज से 03.50 बजे, बगहा से 04.22 बजे, कप्तानगंज से 08.22 बजे, गोरखपुर से 09.50 बजे, बस्ती से 10.50 बजे, गोंडा से 12.15 बजे, सीतापुर से 15.45 बजे, शाहजहाँपुर से 17.22 बजे, बरेली से 18.34 बजे, मुरादाबाद से 21.25 बजे, हापुड़ से 23.22 बजे तथा तीसरे दिन गाजियाबाद से 00.27 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 01.05 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05576 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 16 जुलाई, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 06.05 बजे, हापुड़ से 06.48 बजे, मुरादाबाद से 09.10 बजे, बरेली से 10.40 बजे, शाहजहाँपुर से 11.52 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोंडा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज से 20.47 बजे, बगहा से 23.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.20 बजे, रक्सौल से 01.15 बजे, बैरगनिया से 02.02 बजे, सीतामढ़ी से 02.45 बजे, जनकपुर रोड से 03.17 बजे, शिशो से 04.05 बजे, सकरी से 06.02 बजे, झंझारपुर से 06.27 बजे, घोघरडीहा से 06.47 बजे, निर्मली से 08.05 बजे, न्यू झाझा से 08.50 बजे, सुपौल से 09.32 बजे तथा गढ़ बरूआरी से 09.47 बजे छूटकर सहरसा से 10.30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 तथा वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED