उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज और दादरी के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 02.05.2026 से 01.06.2026 तक संचालित की जाएगी। ट्रेन संख्या 02417 प्रयागराज से दादरी के लिए 02.05.2026 से 31.05.2026 तक कुल 30 फेरे लगाएगी, जबकि ट्रेन संख्या 02418 दादरी से प्रयागराज के लिए 03.05.2026 से 01.06.2026 तक 30 फेरे संचालित करेगी।
प्रयागराज से यह ट्रेन 20:00 बजे प्रस्थान कर सिराथू, फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पनकीधाम, इटावा, शिकोहाबाद, टूंडला, हाथरस, अलीगढ़ और खुर्जा होते हुए दादरी पहुंचेगी, जहां आगमन समय 07:15 बजे निर्धारित है। वापसी दिशा में दादरी से ट्रेन 22:15 बजे प्रस्थान कर इन्हीं स्टेशनों से होते हुए प्रयागराज पहुंचेगी, जहां आगमन समय 09:00 बजे निर्धारित किया गया है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NCR & RSB

.png)