रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 05579/05580 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट वाया गोरखपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचालन पूर्णिया कोर्ट से 12 जुलाई, 2026 तक (22 मई को छोड़कर) प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 14 जुलाई, 2026 तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 22 फेरों के लिये निम्नवत किया जा रहा है।
05579 पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 12 जुलाई, 2026 तक (22 मई को छोड़कर) प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से 16.30 बजे प्रस्थान कर बनमंखी से 17.04 बजे, मुरलीगंज से 17.32 बजे, दौरम मधेपुरा से 18.02 बजे, सहरसा से 20.00 बजे, गढ़ बरुआरी से 20.22 बजे, सुपौल से 20.47 बजे, न्यू झाझा से 21.15 बजे, निर्मली से 21.47 बजे, घोघरडीहा से 22.02 बजे, झंझारपुर से 22.25 बजे, सकरी से 22.47 बजे, शिशो से 23.10 बजे, जनकपुर रोड से 23.52 बजे, दूसरे दिन सीतामढ़ी से 00.55 बजे, बैरगनिया से 01.30 बजे, रक्सौल से 02.40 बजे, नरकटियागंज से 03.50 बजे, बगहा से 04.22 बजे, कप्तानगंज से 08.22 बजे, गोरखपुर से 09.50 बजे, बस्ती से 10.50 बजे, गोंडा से 12.15 बजे, सीतापुर से 15.45 बजे, शाहजहाँपुर से 17.22 बजे, बरेली से 18.34 बजे, मुरादाबाद से 21.25 बजे, हापुड़ से 23.22 बजे तथा तीसरे दिन गाजियाबाद से 00.27 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनल 01.05 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 05580 आनन्द विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 14 जुलाई, 2026 तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को आनन्द विहार टर्मिनल से 05.15 बजे प्रस्थान कर गाजियाबाद से 06.05 बजे, हापुड़ से 06.48 बजे, मुरादाबाद से 09.10 बजे, बरेली से 10.40 बजे, शाहजहाँपुर से 11.52 बजे, सीतापुर से 14.15 बजे, गोंडा से 16.30 बजे, बस्ती से 17.50 बजे, गोरखपुर से 19.40 बजे, कप्तानगंज से 20.47 बजे, बगहा से 23.20 बजे, दूसरे दिन नरकटियागंज से 00.20 बजे, रक्सौल से 01.15 बजे, बैरगनिया से 02.02 बजे, सीतामढ़ी से 02.45 बजे, जनकपुर रोड से 03.17 बजे, शिशो से 04.05 बजे, सकरी से 06.02 बजे, झंझारपुर से 06.27 बजे, घोघरडीहा से 06.47 बजे, निर्मली से 08.05 बजे, न्यू झाझा से 08.50 बजे, सुपौल से 09.32 बजे, गढ़ बरुआरी से 09.47 बजे, सहरसा से 10.50 बजे, दौरम मधेपुरा से 11.17 बजे, मुरलीगंज से 12.02 बजे तथा बनमंखी से 12.30 बजे छूटकर पूर्णिया कोर्ट 13.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान के 02, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 10 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 08 तथा एल.एल.एल.आर.डी के 01 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

