यात्रियों की सुविधा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने पीरूमदारा रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों के प्रायोगिक ठहराव की घोषणा की है। यह नई व्यवस्था 01 मई 2026 से लागू होगी, जिसके बाद यात्रियों को इस स्टेशन से सीधे रेल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।
रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, ट्रेन संख्या 25036 रामनगर - दिल्ली जं. लिंक एक्सप्रेस का पीरूमदारा स्टेशन पर आगमन सुबह 09:58 बजे होगा और यह 09:59 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 25035 दिल्ली जं. - रामनगर लिंक एक्सप्रेस का आगमन रात 20:33 बजे तथा प्रस्थान 20:34 बजे निर्धारित किया गया है। यह ठहराव प्रारंभिक रूप से प्रायोगिक आधार पर दिया गया है, जिसके परिणामों के आधार पर भविष्य में इसे स्थायी किया जा सकता है। इस पहल से स्थानीय यात्रियों, विशेषकर दैनिक आवागमन करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पूर्व अन्य स्टेशनों पर ठहराव एवं विस्तृत समय-सारणी की जानकारी के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in का उपयोग करें।
Source/NR & RSB

