रेलवे द्वारा ग्रीष्मावकाश पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 07717/07718, काकिनाडा टाउन-हिसार-काकिनाडा टाउन स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में काकिनाडा टाउन से दिनांक 28.04.26 को (01 ट्रिप) एवं हिसार से दिनांक
01.05.26 को (01 ट्रिप) का विस्तार किया जा रहा है।
इस रेलसेवा में 02 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 03 सैकण्ड एसी, 05 थर्ड एसी, 08 शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बो सहित कुल 24 डिब्बे होगे।
नोट- उपरोक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।
Source/NWR

.jpg)