रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु तिरूवनंतपुरम-मदार-तिरूवनंतपुरम साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 06013/06014, तिरूवनंतपुरम-मदार-तिरूवनंतपुरम साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में तिरूवनंतपुरम से दिनांक 18.03.26 से 25.03.26 तक (02 ट्रिप) एवं मदार से दिनांक 21.03.26 से 28.03.26 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)