यात्रियों को राहत: आनंद विहार–लौकाहा बाजार स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ी।

रेलवे ने आनंद विहार (टर्मिनल)–लौकाहा बाजार–आनंद विहार (टर्मिनल) स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाने की घोषणा की है।

ट्रेन संख्या 04014 आनंद विहार (ट.) से लौकाहा बाजार के लिए दैनिक सेवा, जो पहले 06.03.2026 तक अधिसूचित थी, अब 10.03.2026 से 15.03.2026 तक बढ़ा दी गई है, जिसमें कुल 06 ट्रिप शामिल हैं। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04013 लौकाहा बाजार से आनंद विहार (ट.) के लिए सेवा, जो पहले 07.03.2026 तक अधिसूचित थी, अब 11.03.2026 से 16.03.2026 तक बढ़ा दी गई है, जिसमें 06 ट्रिप होंगी। विस्तार अवधि के दौरान इन ट्रेनों के समय में कुछ स्टेशनों पर संशोधन किया गया है। ट्रेन संख्या 04014 के लिए मुरादाबाद में आगमन 19:00 बजे और प्रस्थान 19:05 बजे तथा बरेली में आगमन 20:20 बजे और प्रस्थान 20:22 बजे होगा। ट्रेन संख्या 04013 के लिए बरेली में आगमन 22:10 बजे और प्रस्थान 22:12 बजे तथा मुरादाबाद में आगमन 23:58 बजे और प्रस्थान 00:05 बजे होगा। शेष निर्देश यथावत रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

 Source/NR

Previous Next

TAGGED