रेलवे द्वारा होली पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु यशवंतपुर-बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके मार्ग के कुछ स्टेशनों तथा अतिरिक्त ठहराव व संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 06543, यशवंतपुर-बीकानेर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.03.26 से 25.03.26 तक (03 ट्रिप) यशवंतपुर से प्रत्येक बुधवार को 07.00 बजे रवाना होकर शुक्रवार को जयपुर स्टेशन पर 06.45 बजे आगमन व 06.55 बजे प्रस्थान कर 15.00 बजे बीकानेर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06544, बीकानेर-यशवंतपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.03.26 से 28.03.26 तक (03 ट्रिप) बीकानेर से प्रत्येक शनिवार को 01.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 08.40 बजे आगमन व 08.50 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 04.00 बजे यशवंतपुर पहुँचेगी। इसके मार्ग के कुछ स्टेशनों तथा अतिरिक्त ठहराव व संचालन समय में संशोधन किया जा रहा है।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)