उत्तर रेलवे ने होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर जंक्शन और अयोध्या धाम जंक्शन के बीच होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
गाड़ी संख्या 04684 अमृतसर जंक्शन से अयोध्या धाम जंक्शन के लिए 05.03.2026 को चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर जंक्शन से 14:30 बजे प्रस्थान करेगी और अयोध्या धाम जंक्शन पर 10:35 बजे पहुंचेगी।
वापसी दिशा में गाड़ी संख्या 04683 अयोध्या धाम जंक्शन से अमृतसर जंक्शन के लिए 07.03.2026 को संचालित होगी। यह ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन से 17:30 बजे प्रस्थान कर अमृतसर जंक्शन पर 16:30 बजे पहुंचेगी।
इन ट्रेनों का ठहराव जालंधर सिटी जंक्शन, लुधियाना जंक्शन, धुरी जंक्शन, पटियाला, अंबाला कैंट जंक्शन, सहारनपुर जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन और लखनऊ रेलवे स्टेशन पर रहेगा।
ट्रेन की संरचना सामान्य श्रेणी और स्लीपर श्रेणी की होगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source- NR

.jpg)