होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का संचालन।

रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 04733, श्रीगंगानगर-ईदगाह (आगरा) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.03.26 से 25.03.26 तक (04 ट्रिप) श्रीगंगानगर से बुधवार को 14.30 बजे रवाना होकर गुरुवार को 05.15 बजे ईदगाह पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04734, ईदगाह (आगरा)-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 05.03.26 से 26.03.26 तक (04 ट्रिप) ईदगाह से गुरुवार को 07.30 बजे रवाना होकर शुक्रवार को 02.30 बजे श्रीगंगानगर पहुँचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में अबोहर, मलौत, बठिंडा, रमन, कालांवाली, सिरसा, भट्टू, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, अलवर, रामगढ़, गोविंदगढ़, बृजनगर, डीग, गोवर्धन, मथुरा व अछनेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 05 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED