पनवेल–अलीपुरद्वार अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस 23 फरवरी 2026 से नियमित संचालन में, बेहतर कनेक्टिविटी, आरामदायक यात्रा और भरोसेमंद सेवा।

मध्य रेल द्वारा पनवेल (मुंबई) और अलीपुरद्वार के बीच चलने वाली अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस - (नियमित सेवाएं 23) फरवरी 2026 से शुरू हो गयी I  मध्य रेल 23 फरवरी 2026 से पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवाएं शुरू करेगा। हाल ही में आयोजित एक समारोह में माननीय प्रधानमंत्री ने इस ट्रेन की पहली यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

ट्रेन सेवाओं का विवरण इस प्रकार है:

पनवेल-अलीपुरद्वार-पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस (साप्ताहिक)

  • ट्रेन संख्या 11031 दिनांक 23.02.2026 से प्रत्येक सोमवार को 11:50 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 13:50 बजे अलीपुरद्वार पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 11032 दिनांक 26.02.2026 से प्रत्येक गुरुवार को 04:45 बजे अलीपुरद्वार से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 05.30 बजे पनवेल पहुंचेगी।

ठहराव: कल्याण, नाशिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, बरगढ़, प्रयागराज छिवकी, मेजा रोड, मिर्ज़ापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर जंक्शन, मुज़फ़्फ़रपुर, समस्तीपुर, हसनपुर रोड, खगड़िया, मानसी, नौगछिया, कटिहार, बारसोई, किशनगंज, अलुआबाड़ी रोड, न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी, बिन्नागुड़ी और हासीमारा।

संरचना: 08 शयनयान श्रेणी, 11 सामान्य द्वितीय श्रेणी, एक पैंट्री कार और 02 लगेज सह गार्ड्स ब्रेक वैन।

आरक्षण: ट्रेन संख्या 11031 के लिए बुकिंग दिनांक 19.02.2026 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर शुरू होगी। अनारक्षित डिब्बों की बुकिंग सामान्य शुल्क पर यूटीएस प्रणाली के माध्यम से की जा सकती है।

यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Source/CR

Previous Next

TAGGED