यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोड़ी रेलसेवाओं का विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हनुमानगढ़-जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल रेलसेवा का गोविंदगढ़ मलिकपुर पर, दौराई (अजमेर)-टनकपुर-दौराई (अजमेर) का डाबला पर एवं श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर का रामगढ़ शेखावाटी स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-

  1. गाड़ी संख्या 04705, हनुमानगढ़-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से गोविंदगढ़ मलिकपुर स्टेशन पर 10.35 बजे आगमन व 10.37 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04706, जयपुर-हनुमानगढ़ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से गोविंदगढ़ मलिकपुर स्टेशन पर 13.50 बजे आगमन व 13.52 बजे प्रस्थान करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 15091, दौराई (अजमेर)-टनकपुर रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से डाबला स्टेशन पर 19.53 बजे आगमन व 19.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15092, टनकपुर-दौराई (अजमेर) रेलसेवा दिनांक 28.02.26 से डाबला स्टेशन पर 08.07 बजे आगमन व 08.09 बजे प्रस्थान करेगी।
  3. गाड़ी संख्या 14701, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा दिनांक 27.02.26 से रामगढ़ शेखावाटी स्टेशन पर 05.40 बजे आगमन व 05.42 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 14702, बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से रामगढ़ शेखावाटी स्टेशन पर 20.58 बजे आगमन व 21.00 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED