रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04829/04830 जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन जोधपुर से 05, 12, 19 एवं 26 मार्च, 2026 को तथा गोरखपुर से 06, 13, 20 एवं 27 मार्च, 2026 को 04 फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा।
04829 जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 05, 12, 19 एवं 26 मार्च, 2026 को जोधपुर से 16.15 बजे प्रस्थान कर मेड़ता रोड से 17.40 बजे, डेगाना से 18.18 बजे, छोटी खाटू से 18.45 बजे, डीडवाना से 19.24 बजे, लाडनूं से 20.00 बजे, सुजानगढ़ से 20.13 बजे, रतनगढ़ से 21.35 बजे, चूरू से 22.25 बजे, सादुलपुर से 23.45 बजे, दूसरे दिन लोहारू से 00.30 बजे, महेन्द्रगढ़ से 01.07 बजे, रेवाड़ी से 02.40 बजे, गुड़गाँव से 03.28 बजे, दिल्ली छावनी से 03.45 बजे, दिल्ली से 04.45 बजे, गाजियाबाद से 05.50 बजे, मुरादाबाद से 08.25 बजे, बरेली से 09.56 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 14.30 बजे, अयोध्या कैंट से 16.40 बजे, अयोध्या धाम जं0 से 17.05 बजे, मनकापुर से 18.20 बजे, बस्ती से 19.07 बजे तथा खलीलाबाद से 19.31 बजे छूटकर गोरखपुर 20.50 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में 04830 गोरखपुर-जोधपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 06, 13, 20 एवं 27 मार्च, 2026 को गोरखपुर से 23.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.06 बजे, बस्ती से 00.34 बजे, मनकापुर से 01.32 बजे, अयोध्या धाम जं0 से 02.35 बजे, अयोध्या कैंट से 03.05 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 06.05 बजे, बरेली से 07.58 बजे, मुरादाबाद से 09.20 बजे, गाजियाबाद से 12.00 बजे, दिल्ली से 13.05 बजे, दिल्ली छावनी से 13.42 बजे, गुड़गाँव से 14.00 बजे, रेवाड़ी से 14.50 बजे, महेन्द्रगढ़ से 15.21 बजे, लोहारू से 16.18 बजे, सादुलपुर से 17.25 बजे, चूरू से 19.05 बजे, रतनगढ़ से 20.40 बजे, सुजानगढ़ से 21.16 बजे, लाडनूं से 21.29 बजे, डीडवाना से 21.53 बजे, छोटी खाटू से 22.25 बजे, डेगाना से 23.23 बजे तथा तीसरे दिन मेड़ता रोड से 00.15 बजे छूटकर जोधपुर 03.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

.jpg)