रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोटा-रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल (02 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09803, कोटा-रशीदपुर खोरी होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 04.03.26 को (02 ट्रिप) कोटा से बुधवार को 21.55 बजे रवाना होकर गुरुवार को 05.20 बजे रशीदपुर खोरी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09804, रशीदपुर खोरी-कोटा होली एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.02.26 व 05.03.26 को (02 ट्रिप) रशीदपुर खोरी से गुरुवार को 06.55 बजे रवाना होकर 15.55 बजे कोटा पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ़, सवाईमाधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, चौमू सामोद, रींगस व सीकर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सेकंड एसी, 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पावरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)