रेलवे प्रशासन द्वारा होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की मांग पर 04729/04730 श्री गंगानगर जं.-गोरखपुर-श्री गंगानगर जं. साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन श्री गंगानगर जं. से 26 फरवरी से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को तथा गोरखपुर से 27 फरवरी से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को 05 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।
04729 श्री गंगानगर जं.-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 26 फरवरी से 26 मार्च, 2026 तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को श्री गंगानगर जं. से 13.25 बजे प्रस्थान कर सादुलशहर से 13.49 बजे, हनुमानगढ़ से 14.30 बजे, संगरिया से 14.57 बजे, मंडी डबवाली से 15.30 बजे, रामां से 17.12 बजे, सिरसा से 18.05 बजे, मंडी आदमपुर से 18.44 बजे, हिसार से 19.55 बजे, हांसी से 20.40 बजे, रोहतक से 22.40 बजे दूसरे दिन दिल्ली से 00.35 बजे, गाजियाबाद से 01.29 बजे, मुरादाबाद से 04.27 बजे, बरेली से 05.49 बजे, सीतापुर से 09.00 बजे, बुढ़वल से 10.40 बजे, गोंडा से 12.10 बजे, बलरामपुर से 12.55 बजे, बढ़नी से 14.25 बजे, सिद्धार्थनगर से 15.12 छूटकर गोरखपुर 16.30 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 04730 गोरखपुर-श्री गंगानगर जं. साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 27 फरवरी से 27 मार्च, 2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को गोरखपुर से 19.30 बजे प्रस्थान कर बढ़नी से 22.00 बजे, बलरामपुर से 23.27 बजे, दूसरे दिन गोंडा से 00.15 बजे, बुढ़वल से 01.27 बजे, सीतापुर से 03.20 बजे, बरेली से 06.24 बजे, मुरादाबाद से 08.30 बजे, गाजियाबाद से 11.13 बजे, दिल्ली से 12.40 बजे, रोहतक से 16.05 बजे, हांसी से 18.00 बजे, हिसार से 18.40 बजे, मंडी आदमपुर से 19.07 बजे, सिरसा से 20.05 बजे, रामां से 21.02 बजे, मंडी डबवाली से 23.35 बजे, तीसरे दिन संगरिया से 00.04 बजे, हनुमानगढ़ से 01.15 बजे तथा सादुलशहर से 01.47 बजे छूटकर श्री गंगानगर जं. 02.45 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी के 11, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04 तथा एस.एल.आर./डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NER

.jpg)