01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन।

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 01073/01074 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी का संचालन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 25 एवं 26 फरवरी तथा 04 एवं 05 मार्च, 2026 दिन बुधवार एवं बृहस्पतिवार को तथा बनारस से 27 एवं 28 फरवरी तथा 06 एवं 07 मार्च, 2026 दिन शुक्रवार एवं शनिवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

01073 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 25 एवं 26 फरवरी तथा 04 एवं 05 मार्च, 2026 दिन बुधवार एवं बृहस्पतिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान कर थाणे से 12.36 बजे, कल्याण से 12.55 बजे, इगतपुरी से 14.45 बजे, नासिक रोड से 15.15 बजे, जलगांव से 18.45 बजे, भुसावल से 19.15 बजे, खण्डवा से 21.00 बजे, इटारसी से 23.55 बजे, दूसरे दिन रानी कमलापति से 01.15 बजे, बीना से 08.00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) से 10.30 बजे, उरई से 12.00 बजे, गोविन्दपुरी से 14.45 बजे, फतेहपुर से 16.20 बजे तथा सूबेदारगंज से 17.55 बजे छूटकर बनारस 23.30 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01074 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 27 एवं 28 फरवरी तथा 06 एवं 07 मार्च, 2026 दिन शुक्रवार एवं शनिवार को बनारस से 05.30 बजे प्रस्थान कर सूबेदारगंज से 09.45 बजे, फतेहपुर से 12.00 बजे, गोविन्दपुरी से 13.35 बजे, उरई से 15.22 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 17.30 बजे, बीना से 22.30 बजे, दूसरे दिन रानी कमलापति से 01.10 बजे, इटारसी से 02.50 बजे, खण्डवा से 05.53 बजे, भुसावल से 08.15 बजे, जलगांव से 08.50 बजे, नासिक रोड से 11.25 बजे, इगतपुरी से 13.10 बजे, कल्याण से 15.00 बजे तथा थाणे से 15.20 बजे छूटकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस 16.40 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED