रेलवे द्वारा डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस रेलसेवा का लंका स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 15909, डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 25.02.26 से लंका स्टेशन पर 17.50 बजे आगमन व 17.52 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 26.02.26 से लंका स्टेशन पर 03.36 बजे आगमन व 03.38 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)