01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी का संचालन।

रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी होली पर्व के अवसर पर यात्रियों की मांग पर 01415/01416 पुणे-गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी का संचालन पुणे से 21 फरवरी से 08 मार्च, 2026 तक तथा गोरखपुर से 22 फरवरी से 09 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन 16 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

01415 पुणे-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी 21 फरवरी से 08 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन पुणे से 06.50 बजे प्रस्थान कर दौंड कार्ड लाइन से 08.12 बजे, अहिल्यानगर से 09.32 बजे, कोपरगांव से 11.30 बजे, मनमाड से 13.15 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खण्डवा से 18.10 बजे, इटारसी से 21.20 बजे, रानी कमलापति से 23.25 बजे, दूसरे दिन बीना से 01.30 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 04.10 बजे, उरई से 06.12 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 08.40 बजे, लखनऊ से 10.05 बजे, गोण्डा से 12.30 बजे तथा बस्ती से 14.00 बजे छूटकर गोरखपुर 16.00 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 01416 गोरखपुर-पुणे होली विशेष गाड़ी 22 फरवरी से 09 मार्च, 2026 तक प्रतिदिन गोरखपुर से 17.30 बजे प्रस्थान कर बस्ती से 19.15 बजे, गोण्डा से 20.30 बजे, लखनऊ से 22.35 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेण्ट्रल से 00.25 बजे, उरई से 02.00 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 04.10 बजे, बीना से 08.05 बजे, रानी कमलापति से 10.40 बजे, इटारसी से 12.20 बजे, खण्डवा से 15.08 बजे, भुसावल से 17.05 बजे, मनमाड से 20.15 बजे, कोपरगांव से 20.52 बजे, अहिल्यानगर से 23.12 बजे तथा तीसरे दिन दौंड कार्ड लाइन से 02.00 बजे छूटकर पुणे 03.15 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, शयनयान श्रेणी के 06, साधारण द्वितीय श्रेणी के 04, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 05 तथा एस.एल.आर.डी. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED