रेलवे प्रशासन द्वारा नरैना में आयोजित दादू दयाल जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु 10 रेलसेवाओं का दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार निम्नलिखित रेलसेवाओं का ठहराव दिया जा रहा हैः-
- गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 21.36 बजे आगमन एवं 21.38 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 19032, योगनगरी ऋषिकेश-साबरमती रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 04.32 बजे आगमन एवं 04.34 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 19.01 बजे आगमन एवं 19.03 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक-गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 05.27 बजे आगमन एवं 05.29 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 19613, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 25.02.26 को नरैना स्टेशन पर 18.48 बजे आगमन एवं 18.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 25.02.26 व 27.02.26 को नरैना स्टेशन पर 07.32 बजे आगमन एवं 07.34 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 19609, उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 26.02.26 को नरैना स्टेशन पर 20.32 बजे आगमन एवं 20.34 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 19610, योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 23.02.26 व 25.02.26 को नरैना स्टेशन पर 07.22 बजे आगमन एवं 07.24 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 15.05 बजे आगमन एवं 15.07 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर रेलसेवा दिनांक 22.02.26 से 27.02.26 तक नरैना स्टेशन पर 10.42 बजे आगमन एवं 10.44 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)