रेलवे द्वारा दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र के वार्षिक मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का दिनांक 01.03.26 से 10.03.26 तक सोनागिर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो दिनांक 01.03.26 से 10.03.26 तक खजुराहो से प्रस्थान करेगी, वह सोनागिर स्टेशन पर 14.21 बजे आगमन एवं 14.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो दिनांक 28.02.26 से 09.03.26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वह सोनागिर स्टेशन पर 13.11 बजे आगमन व 13.12 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

