रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि चित्रकूट धाम में फाल्गुन अमावस्या मेले के अवसर पर यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से मेला स्पेशल गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। जिसका समय-सारणी विवरण निम्नवत है।
1- दिनांकः 16.02.2026 से दिनांकः 18.02.2026 तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी-चित्रकूट धाम कर्वी-वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका आगमन-प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 10:10 बजे होगा, ओरछा में 10:25-10:26 बजे, बरुआसागर में 10:36-10:37 बजे, निवाड़ी में 10:47-10:48 बजे, मगरपुर में 10:55-10:56 बजे, टेहरका में 11:03-11:04 बजे, रानीपुर रोड में 11:14-11:15 बजे, मऊरानीपुर में 11:25-11:27 बजे, रोरा में 11:37-11:38 बजे, हरपालपुर से 11:50-11:52 बजे, घुटई में 12:02-12:03 बजे, बेलाताल में 12:15-12:16 बजे, कुलपहाड़ में 12:35-12:36 बजे, चरखारी रोड में 12:46-12:47 बजे, महोबा में 13:30-13:32 बजे, बरीपुरा में 13:42-13:43 बजे, कबरई में 14:00-14:01 बजे, मटौंध में 14:15-14:16 बजे, खैराड़ा में 14:35-14:36 बजे, बांदा में 15:25-15:30 बजे, डिंगवही से 15:45-15:46 बजे, खुरहण्ड में 16:00-16:01 बजे, अतर्रा में 16:15-16:17 बजे, बदौसा में 16:30-16:31 बजे, भरतकूप 16:45-16:46 बजे, शिवरामपुर में 17:00-17:01 बजे ठहराव लेते हुए यह गाड़ी चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुँचेगी। वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बजे होगा और यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन रात्रि 01:00 बजे पहुँचेगी।
2- दिनांकः 16.02.2026 से दिनांकः 18.02.2026 तक दूसरी मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 19:00 बजे होगा और यह विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए चित्रकूट धाम कर्वी 01:45 बजे पहुँचेगी। वापसी में यह गाड़ी चित्रकूट धाम कर्वी से 03:25 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन 11:00 बजे पहुँचेगी।
ट्रेन संख्या 64613/14 (वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी–बाँदा मेमू) को दिनांकः 16.02.2026 से दिनांकः 18.02.2026 तक आवश्यकतानुसार चित्रकूट धाम कर्वी तक बढ़ाया जाएगा। एक मेला स्पेशल का संचालन प्रयागराज मंडल द्वारा कानपुर-चित्रकूट के मध्य आवश्यकतानुसार संचालित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

