रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न रेलसेवाओं का रानी एवं जवाई बाँध स्टेशनों पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:
- गाड़ी संख्या 16533, जोधपुर–बेंगलुरु रेलसेवा: दिनांक 14.01.26 से रानी स्टेशन पर 08.42 बजे आगमन व 08.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 16534, बेंगलुरु–जोधपुर रेलसेवा: दिनांक 13.01.26 से रानी स्टेशन पर 10.54 बजे आगमन व 10.56 बजे प्रस्थान करेगी।
- गाड़ी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल–दौलतपुर चौक रेलसेवा: दिनांक 14.01.26 से जवाई बाँध स्टेशन पर 14.23 बजे आगमन व 14.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19412, दौलतपुर चौक–गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा: दिनांक 15.01.26 से जवाई बाँध स्टेशन पर 10.05 बजे आगमन व 10.07 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)