रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न रेलसेवाओं का किशनगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में अजमेर-किशनगंज रेलसेवा का किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव प्रारम्भ की तिथि में संशोधन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाडी संख्या 15716, अजमेर-किशनगंज रेलसेवा दिनांक 11.01.26 के स्थान पर 12.01.26 से किशनगढ़ स्टेशन पर 12.27 बजे आगमन व 12.29 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)