सुगम रेल संचालन व यात्रियों की सुविधा हेतु शकूरबस्ती–बठिण्डा रेलखण्ड पर तकनीकी कार्य - रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित/आंशिक रद्द/रेगुलेट रहेंगी।

उत्तर रेलवे द्वारा शकूरबस्ती–बठिण्डा रेलखण्ड पर घेवर–बहादुरगढ़ स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 55 पर आरसीसी (RCC) बॉक्स डालने हेतु ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार, उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी:

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  1. गाड़ी संख्या 14619, अगरतला–फिरोजपुर कैंट: यह रेलसेवा जो दिनांक 26.02.26 को अगरतला से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया नई दिल्ली–सोनीपत–गोहाना–जींद–बठिण्डा होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा शकूरबस्ती, रोहतक, भिवानी, हिसार, जाखोदखेड़ा, मंडी आदमपुर, सिरसा और कालांवाली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  2. गाड़ी संख्या 15909, डिब्रुगढ़–लालगढ़: यह रेलसेवा जो दिनांक 26.02.26 को डिब्रुगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली–सोनीपत–गोहाना–जींद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली किशनगंज, शकूरबस्ती, नाँगलोई, बहादुरगढ़ और रोहतक स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से):

  1. गाड़ी संख्या 12481, दिल्ली–श्रीगंगानगर: यह रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को दिल्ली के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली–रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  2. गाड़ी संख्या 12482, श्रीगंगानगर–दिल्ली: यह रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर केवल रोहतक तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रोहतक–दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  3. गाड़ी संख्या 14731, दिल्ली–बठिण्डा: यह रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को दिल्ली के स्थान पर रोहतक से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा दिल्ली–रोहतक के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
  4. गाड़ी संख्या 14732, बठिण्डा–दिल्ली: यह रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को बठिण्डा से प्रस्थान कर केवल रोहतक तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रोहतक–दिल्ली के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

रेगुलेट रेलसेवाएं:

  1. गाड़ी संख्या 54423, नई दिल्ली–हिसार: यह रेलसेवा दिनांक 28.02.26 को नई दिल्ली से प्रस्थान कर शकूरबस्ती स्टेशन पर 25 मिनट रेगुलेट (रोकी) जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED