रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 06 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी के अनुसार:-
- गाड़ी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 03.01.26 से 31.01.26 तक (05 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 04.01.26 से 01.02.26 तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 04725/04726, हिसार-खड़की-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 04.01.26 से 25.01.26 तक (04 ट्रिप) एवं खड़की से दिनांक 05.01.26 से 26.01.26 तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 04827/04828, भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में भगत की कोठी से दिनांक 03.01.26 से 31.01.26 तक (05 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 04.01.26 से 01.02.26 तक (05 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 04.01.26 से 25.01.26 तक (04 ट्रिप) एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 05.01.26 से 26.01.26 तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09625/09626, अजमेर-दौंड-अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 01.01.26 से 29.01.26 तक (05 ट्रिप) एवं दौंड से दिनांक 02.01.26 से 30.01.26 तक (05 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
- गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में अजमेर से दिनांक 07.01.26 से 28.01.26 तक (04 ट्रिप) एवं सोलापुर से दिनांक 08.01.26 से 29.01.26 तक (04 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है।
नोट-उपरोक्त रेलसेवाओं का संचालन समय व ठहराव यथावत रहेगा।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

.jpg)