यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 01405/01406 पुणे-सांगानेर-पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट के बीच स्पेशल ट्रेन के 3 फेरे संचालित किए जा रहे हैं। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
गाड़ी संख्या 01405 पुणे-सांगानेर स्पेशल ट्रेन दिनांक 19, 26 दिसंबर एवं 02 जनवरी को प्रत्येक शुक्रवार 09:45 बजे पुणे से प्रस्थान कर भवानीमंडी 01:03/01:05, रामगंजमंडी 01:28/01:30, कोटा 02:45/02:50 एवं सवाई माधोपुर 04:45/05:05 होते हुए शनिवार 06:45 बजे सांगानेर पहुँचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01406 सांगानेर-पुणे स्पेशल ट्रेन दिनांक 20, 27 दिसंबर तथा 03 जनवरी को प्रत्येक शनिवार 11:35 बजे सांगानेर से रवाना होकर सवाई माधोपुर 13:40/14:00, कोटा 15:10/15:20, रामगंजमंडी 16:18/16:20 एवं भवानीमंडी 16:43/16:45 होते हुए रविवार 09:30 बजे पुणे पहुँचेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी तथा 04 सामान्य श्रेणी के डिब्बों सहित कुल 18 कोच सम्मिलित होंगे।
यह गाड़ी मार्ग में पुणे जंक्शन, कल्याण जंक्शन, भिवंडी रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, अंकलेश्वर जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, भवानीमंडी, रामगंजमंडी, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर एवं सांगानेर स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस स्पेशल ट्रेन के ठहराव, समय एवं संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
Source/WCR

.jpg)