05905/05906 डिब्रूगढ़-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-डिब्रूगढ़ विशेष गाड़ी का संचालन।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05905/05906 डिब्रूगढ़-लखनऊ (उत्तर रेलवे)-डिब्रूगढ़ विशेष गाड़ी का संचालन डिब्रूगढ़ से 19 दिसम्बर, 2025 को तथा लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23 दिसम्बर, 2025 को 01 फेरे के लिए निम्नवत किया जाएगा।

05905 डिब्रूगढ़-लखनऊ (उत्तर रेलवे) विशेष गाड़ी 19 दिसम्बर, 2025 को डिब्रूगढ़ से 14:00 बजे प्रस्थान कर न्यू तिनसुकिया से 15:10 बजे, सिमालगुड़ी से 17:15 बजे, मरियानी से 18:20 बजे, फरकाटिंग से 19:25 बजे, डिमापुर से 20:50 बजे, लामडिंग से 22:30 बजे, होजाई से 23:25 बजे, दूसरे दिन चापरमुख से 00:10 बजे, जागी रोड से 00:45 बजे, गुवाहाटी से 02:40 बजे, कामाख्या से 03:00 बजे, रंगिया से 03:55 बजे, बारपेटा रोड से 05:00 बजे, न्यू बंगाईगांव से 06:10 बजे, फकिराग्राम से 06:55 बजे, न्यू कोचबिहार से 08:15 बजे, अलीपुरद्वार से 08:55 बजे, न्यू माल जं. से 11:40 बजे, सिलीगुड़ी से 13:30 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से 14:10 बजे, आलुआबाड़ी रोड से 15:30 बजे, किशनगंज से 16:05 बजे, बारसोई से 17:00 बजे, कटिहार से 18:40 बजे, नवगछिया से 19:32 बजे, खगड़िया से 20:52 बजे, बेगूसराय से 21:26 बजे, बरौनी जं. से 21:55 बजे, समस्तीपुर से 23:30 बजे, तीसरे दिन मुजफ्फरपुर से 00:50 बजे, हाजीपुर से 02:00 बजे, छपरा से 04:45 बजे, सीवान से 05:45 बजे, गोरखपुर से 09:20 बजे, गोंडा से 12:35 बजे तथा बाराबंकी से 14:25 बजे छूटकर लखनऊ (उत्तर रेलवे) 16:30 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में, 05906 लखनऊ (उत्तर रेलवे)-डिब्रूगढ़ विशेष गाड़ी 23 दिसम्बर, 2025 को लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 23:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बाराबंकी से 01:00 बजे, गोंडा से 02:45 बजे, गोरखपुर से 05:55 बजे, सीवान से 08:15 बजे, छपरा से 09:40 बजे, हाजीपुर से 11:40 बजे, मुजफ्फरपुर से 12:45 बजे, समस्तीपुर से 13:50 बजे, बरौनी जं. से 15:35 बजे, बेगूसराय से 16:00 बजे, खगड़िया से 16:50 बजे, नवगछिया से 18:25 बजे, कटिहार से 20:50 बजे, बारसोई से 21:55 बजे, किशनगंज से 22:55 बजे, आलुआबाड़ी रोड से 23:45 बजे, तीसरे दिन न्यू जलपाईगुड़ी से 01:30 बजे, सिलीगुड़ी से 02:05 बजे, न्यू माल जं. से 04:10 बजे, अलीपुरद्वार से 07:10 बजे, न्यू कोचबिहार से 08:00 बजे, फकिराग्राम से 09:35 बजे, न्यू बंगाईगांव से 11:10 बजे, बारपेटा रोड से 12:30 बजे, रंगिया से 13:45 बजे, कामाख्या से 14:50 बजे, गुवाहाटी से 15:35 बजे, जागी रोड से 16:40 बजे, चापरमुख से 17:15 बजे, होजाई से 18:10 बजे, लामडिंग से 19:20 बजे, डिमापुर से 21:05 बजे, फरकाटिंग से 23:10 बजे, चौथे दिन मरियानी से 00:20 बजे, सिमालगुड़ी से 01:25 बजे तथा न्यू तिनसुकिया से 03:40 बजे छूटकर डिब्रूगढ़ 05:30 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में एस.एल.आर. के 02 तथा शयनयान श्रेणी के 14 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाए जाएँगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NER

Previous Next

TAGGED