यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी तिरुपति-हिसार-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा में बढ़ाए विभिन्न श्रेणी के डिब्बे ।

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु तिरुपति-हिसार-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा में 02 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 07717/07718, तिरुपति-हिसार-तिरुपति स्पेशल रेलसेवा तिरुपति से दिनांक 17.12.25 व 24.12.25 को एवं हिसार से दिनांक 21.12.25 व 28.12.25 को 02 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।

डिब्बों की बढ़ोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 14 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान व 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED