हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन।

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-दिल्ली-साबरमती त्रि-साप्ताहिक (10 ट्रिप) एवं मुंबई सेंट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट (07 ट्रिप) स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क के अनुसार:-

  1. गाड़ी संख्या 09497, साबरमती-दिल्ली त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26 व 29 दिसम्बर 2025 को (10 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक सोम, बुध व शुक्र को 22:55 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 09:05 बजे आगमन व 09:15 बजे प्रस्थान कर 15:15 बजे दिल्ली पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09498, दिल्ली-साबरमती त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 व 30 दिसम्बर को (10 ट्रिप) दिल्ली से प्रत्येक मंगल, गुरु व शनि को 21:00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 01:30 बजे आगमन व 01:40 बजे प्रस्थान कर 12:20 बजे साबरमती पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गाँव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में कुल 18 थर्ड एसी इकोनोमी व 02 पॉवरकार सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

  1. गाड़ी संख्या 09001, मुंबई सेंट्रल-भिवानी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09, 12, 16, 19, 23, 26 व 30 दिसम्बर 2025 को (07 ट्रिप) मुंबई सेंट्रल से प्रत्येक मंगल व शुक्र को 10:30 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 07:20 बजे आगमन व 07:30 बजे प्रस्थान कर 13:00 बजे भिवानी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09002, भिवानी-मुंबई सेंट्रल द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 10, 13, 17, 20, 24, 27 व 31 दिसम्बर को (07 ट्रिप) भिवानी से प्रत्येक बुध व शनि को 14:35 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 21:15 बजे आगमन व 21:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 16:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, कोसली व चरखी दादरी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 14 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED