रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के चूरू-सादुलपुर रेलखण्ड पर चूरू-आसलू-दूधवाखारा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य हेतु रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 05.01.26, 08.01.26, 10.01.26, 12.01.26, 15.01.26, 17.01.26 व 19.01.26 को (07 ट्रिप) लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया चूरू-फतेहपुर शेखावाटी-सीकर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फतेहपुर शेखावाटी स्टेशन पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 22.01.26 व 24.01.26 को (02 ट्रिप) लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेड़ता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 20403, प्रयागराज-लालगढ़ रेलसेवा जो दिनांक 21.01.26 व 23.01.26 को (02 ट्रिप) प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-फुलेरा-मेड़ता बाईपास-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फुलेरा, कुचामन सिटी, डेगाना, मेड़ता बाईपास स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 12404, लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा जो दिनांक 21.01.26 व 23.01.26 को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेड़ता बाईपास-फुलेरा-जयपुर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मेड़ता बाईपास, डेगाना, कुचामन सिटी, फुलेरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ़ रेलसेवा जो दिनांक 20.01.26 व 22.01.26 को (02 ट्रिप) प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया जयपुर-फुलेरा-मेड़ता बाईपास-बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा फुलेरा, कुचामन सिटी, डेगाना, मेड़ता बाईपास स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 12259, सियालदाह-बीकानेर रेलसेवा जो दिनांक 21.01.26 व 22.01.26 को (02 ट्रिप) सियालदाह से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी, जयपुर, मेड़ता बाईपास, बीकानेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा अलवर, जयपुर, डेगाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 12260, बीकानेर-सियालदाह रेलसेवा जो दिनांक 22.01.26 व 23.01.26 को (02 ट्रिप) बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया बीकानेर-मेड़ता बाईपास-जयपुर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा डेगाना, जयपुर व अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
रीशेड्यूल रेलसेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़-प्रयागराज रेलसेवा दिनांक 05.01.26, 08.01.26, 10.01.26, 12.01.26, 15.01.26, 17.01.26 व 19.01.26 को (07 ट्रिप) लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 45 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
नोटः ट्रेनों की समय-सारणी से संबंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या Rail Madad Mobile App या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का प्रयोग करें।
Source/RSB

.jpg)