हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन - दुर्गापुरा (जयपुर) से बान्द्रा टर्मिनस एवं हिसार से खडकी के बीच होगी संचालित।

हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) एवं हिसार-खडकी-हिसार स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-

1. दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 09729, दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.12.25, रविवार को दुर्गापुरा से 12:25 बजे रवाना अगले दिन 07:00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09730, बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.12.25, सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 10:00 बजे रवाना होकर अगले दिन 05:30 बजे दुर्गापुरा पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में वनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस गाड़ी में 01 फर्स्ट मय सेकंड एसी, 02 सेकंड एसी, 05 थर्ड एसी, 09 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 23 डिब्बें होंगे।

2. हिसार-खडकी स्पेशल रेलसेवा

गाड़ी संख्या 04725, हिसार-खडकी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.12.25, रविवार को (01 ट्रिप) हिसार से 05:50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 12:40 बजे आगमन व 13:00 बजे प्रस्थान कर सोमवार को 10:45 बजे खडकी पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04726, खडकी-हिसार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.12.25, सोमवार को (01 ट्रिप) खडकी से 17:00 बजे रवाना होकर मंगलवार को जयपुर स्टेशन पर 14:40 बजे आगमन व 14:50 बजे प्रस्थान कर 22:25 बजे हिसार पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलपुर, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनू, नवलगढ़, सीकर, रींगस, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, भरूच, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोणावला व चिंचवड़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट मय सेकंड एसी, 02 सेकंड एसी, 07 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

नोटः ट्रेनों की समय-सारणी से संबंधित जानकारी हेतु हेल्पलाइन 139 या Rail Madad Mobile App या वेबसाइट www.railmadad.indianrailways.gov.in का प्रयोग करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED