रेलवे द्वारा प्रयागराज-लालगढ़-प्रयागराज (सप्ताह में 04 दिन) एवं प्रयागराज-लालगढ़-प्रयागराज त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा को खातीपुरा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
1. सप्ताह में 4 दिन चलने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 12403, प्रयागराज-लालगढ़ (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 27.11.25 से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा स्टेशन पर 11:41 बजे आगमन व 11:43 बजे प्रस्थान करेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12404, लालगढ़-प्रयागराज (सप्ताह में 04 दिन) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 26.11.25 से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा स्टेशन पर 15:10 बजे आगमन व 15:12 बजे प्रस्थान करेगी।
2. त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस
- गाड़ी संख्या 20403, प्रयागराज-लालगढ़ (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 26.11.25 से प्रयागराज से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा स्टेशन पर 11:41 बजे आगमन व 11:43 बजे प्रस्थान करेगी।
- इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20404, लालगढ़-प्रयागराज (त्रि-साप्ताहिक) सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 27.11.25 से लालगढ़ से प्रस्थान करेगी वह खातीपुरा स्टेशन पर 15:10 बजे आगमन व 15:12 बजे प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)