बीकानेर मंडल के सूरतगढ़-श्रीगंगानगर एवं बठिंडा-सिरसा रेलखंडों पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य हेतु रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर चलने वाली निम्नलिखित रेलसेवाएँ प्रभावित रहेंगी:
रद्द रेलसेवाएँ (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 04774, सूरतगढ़-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.11.25 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 04779, श्रीगंगानगर-सूरतगढ़ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.11.25 को रद्द रहेगी।
रीशेड्यूल रेलसेवाएँ (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 25.11.25 और 01.12.25 को श्रीगंगानगर से अपने निर्धारित समय से 40 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/RSB

.jpg)