यात्रियों की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा का संचालन।

रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु दुर्गापुरा (जयपुर) और बान्द्रा टर्मिनस के बीच एक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार:

1. गाड़ी संख्या 09729, दुर्गापुरा (जयपुर)-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा:

  • यह रेलसेवा 16 नवम्बर, 2025 (रविवार) को संचालित की जाएगी।
  • यह दुर्गापुरा से 12:25 बजे रवाना होगी और अगले दिन 07:00 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी।

2. गाड़ी संख्या 09730, बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा:

  • यह रेलसेवा 17 नवम्बर, 2025 (सोमवार) को संचालित की जाएगी।
  • यह बान्द्रा टर्मिनस से 10:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 05:30 बजे दुर्गापुरा पहुँचेगी।

ठहराव: यह स्पेशल रेलसेवा मार्ग में वनस्थली निवाई, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

संरचना: इस रेलसेवा में कुल 21 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 फर्स्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/RSB

Previous Next

TAGGED