यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा का सूरतगढ़ स्टेशन पर ठहराव।

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा का मार्ग में सूरतगढ़ स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार:

1. गाड़ी संख्या 04717, हिसार-तिरूपति स्पेशल रेलसेवा:

  • यह रेलसेवा जो दिनांक 15.11.25 को हिसार से संचालित होगी, वह आगामी आदेशों तक सूरतगढ़ स्टेशन पर 17:02 बजे आगमन और 17:04 बजे प्रस्थान कर तिरूपति के लिए अपनी यात्रा जारी रखेगी।

2. गाड़ी संख्या 04718, तिरूपति-हिसार स्पेशल रेलसेवा:

  • यह रेलसेवा जो दिनांक 17.11.25 को तिरूपति से संचालित होगी, वह आगामी आदेशों तक सूरतगढ़ स्टेशन पर 18:46 बजे आगमन और 18:48 बजे प्रस्थान कर हिसार के लिए अपनी यात्रा जारी रखेगी।

नोट: इस रेलसेवा की शेष समय सारणी और ठहराव यथावत (अपरिवर्तित) रहेंगे।

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED