रेलवे प्रशासन द्वारा पुष्कर मेले के लिए यात्रियों की सुविधा के लिए अजमेर-पुष्कर-अजमेर (03 जोड़ी) अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी के अनुसारः-
1. अजमेर-पुष्कर-अजमेर (02 ट्रिप) अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09643, अजमेर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 05.11.25 व 06.11.25 को अजमेर से 13:00 बजे रवाना होकर 14:15 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09644, पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 05.11.25 व 06.11.25 को पुष्कर से 11:30 बजे रवाना होकर 12:30 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 07 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।
2. अजमेर-पुष्कर-अजमेर (01 ट्रिप) अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09645, अजमेर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 07.11.25 को अजमेर से 09:50 बजे रवाना होकर 11:00 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09646, पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 07.11.25 को पुष्कर से 11:30 बजे रवाना होकर 12:30 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 04 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 05 डिब्बे होंगे।
3. अजमेर-पुष्कर-अजमेर (01 ट्रिप) अनारक्षित स्पेशल
गाड़ी संख्या 09647, अजमेर-पुष्कर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 07.11.25 को अजमेर से 13:00 बजे रवाना होकर 14:15 बजे पुष्कर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09648, पुष्कर-अजमेर अनारक्षित स्पेशल दिनांक 07.11.25 को पुष्कर से 16:30 बजे रवाना होकर 17:40 बजे अजमेर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मदार जं., माकड़वाड़ी व बुढ़ा पुष्कर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 04 साधारण द्वितीय श्रेणी एवं 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 05 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)