रेलवे द्वारा यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-मदार-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 06181, कोयम्बटूर-मदार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 13.11.25 से 04.12.25 तक (04 ट्रिप) कोयम्बटूर से प्रत्येक गुरुवार को 02:30 बजे रवाना होकर शनिवार को 11:20 बजे मदार पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06182, मदार-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.11.25 से 07.12.25 तक (04 ट्रिप) मदार से प्रत्येक रविवार को 23:50 बजे रवाना होकर बुधवार को 08:30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में तिरुप्पूर, इरोड, सेलम, जोलारपेट्टै, काटपाडी, रेणिगुंटा, कडपा, यर्रगुंटला, गुत्ती, द्रोण, करनूलु सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बासर, मुदखेड़, नान्देड़, पूर्णा जं., हिंगोली, वाशिम, अकोला, मल्कापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद व अजमेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 07 थर्ड एसी, 04 थर्ड एसी इकोनॉमी, 07 द्वितीय शयनयान, 02 पॉवरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें।
Source/NWR

.jpg)