रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जबलपुर-आनंद विहार टर्मिनल-जबलपुर, जबलपुर-दानापुर-जबलपुर, रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति, सोगरिया-दानापुर-सोगरिया एवं कोटा-पानीपत-कोटा के मध्य स्पेशल ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इन संचालित स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:-
1. जबलपुर-आनंद विहार टर्मिनल-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर से आनंद विहार टर्मिनल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 3 नवंबर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को एक्सप्रेस ट्रेन जबलपुर से दोपहर 14:40 बजे प्रस्थान कर और दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर 12:25 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पर पहुँच रही है।
- गाड़ी संख्या 01708 आनंद विहार टर्मिनल से जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 4 नवंबर 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को एक्सप्रेस ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 13:45 बजे प्रस्थान कर और बुधवार को सुबह 09:30 बजे जबलपुर स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहराव: कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, शंकरगढ़, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन एवं गाज़ियाबाद।
2. जबलपुर-दानापुर-जबलपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 05.11.2025 तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को रात 19:35 बजे जबलपुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है।
- गाड़ी संख्या 01702 दानापुर-जबलपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 06.11.2025 तक प्रत्येक गुरुवार एवं शनिवार को सुबह 11:00 बजे दानापुर से रवाना होकर और अगले दिन भोर 04:15 बजे जबलपुर स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहराव: सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा।
3. रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 11.11.2025 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को दोपहर 14:25 बजे रानी कमलापति से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है।
- गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 12.11.2025 तक प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को सुबह 11:00 बजे दानापुर से प्रस्थान कर और अगले दिन सुबह 08:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहराव: नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।
4. सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया से दानापुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 08 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक शनिवार को सोगरिया स्टेशन से रात 23:10 बजे प्रस्थान कर और अगले दिन रविवार को 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पर पहुँच रही है।
- गाड़ी संख्या 09822 दानापुर से सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन आगामी 10 नवम्बर 2025 तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर और मंगलवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगरिया स्टेशन पर पहुँच रही है।
ठहराव: बारां, सालपुरा, छबरा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा।
5. कोटा-पानीपत-कोटा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 09801 कोटा से पानीपत अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 04 नवम्बर 2025 को कोटा स्टेशन से सुबह 06:25 बजे प्रस्थान कर उसी दिन अपराह्न 16:40 बजे पानीपत पहुँचेगी।
- गाड़ी संख्या 09802 पानीपत से कोटा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन दिनांक 04 नवम्बर 2025 को पानीपत स्टेशन से रात्रि 21:15 बजे प्रस्थान करते हुए अगले दिन प्रातः 07:30 बजे कोटा पहुँचेगी।
ठहराव: लाखेरी, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, पलवल, नई दिल्ली, सोनीपत एवं भोड़वाल माजरी।
यात्री इस सुविधा का लाभ उठाएं और स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत समय सारिणी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या एनटीईएस (NTES) ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
Source/WCR

.jpg)