जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अन्तर्गत स्टेशन यार्ड में एयर कॉन्कोर्स फेज 2 का कार्य प्रगति पर है। फेज 2 के अन्तर्गत विभिन्न तकनीकी कार्यों हेतु दिनांक 09.11.25 से 12.12.25 तक ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उपरोक्त कार्य हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएँ प्रभावित रहेंगी:-
रद्द रेलसेवाएँ (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14814, भोपाल-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 24.11.25 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएँ (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 21.11.25 से 08.12.25 तक (18 ट्रिप) जबलपुर से प्रस्थान करेगी, वह सवाई माधोपुर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सवाई माधोपुर-अजमेर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेलसेवा दिनांक 22.11.25 से 09.12.25 तक (18 ट्रिप) अजमेर के स्थान पर सवाई माधोपुर से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह रेलसेवा अजमेर-सवाई माधोपुर स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएँ (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 08.12.25 को (01 ट्रिप) दुर्ग से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सोगरिया-चंदेरिया-अजमेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलवाड़ा, बिजयनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
- गाड़ी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा जो दिनांक 23.11.25 व 07.12.25 को (02 ट्रिप) दुर्ग से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग सोगरिया-चंदेरिया-अजमेर होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भीलवाड़ा, बिजयनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NWR

.jpg)