साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का थावे स्टेशन तक अस्थाई विस्तार की अवधि में परिवर्तन।

रेलवे द्वारा गोरखपुर स्टेशन पर तकनीकी कार्य के कारण साबरमती-गोरखपुर- साबरमती रेलसेवा का थावे स्टेशन तक अस्थाई विस्तार की अवधि में परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 19409/19410, साबरमती-गोरखपुर-साबरमती रेलसेवा का थावे स्टेशन तक संचालन की अवधि में साबरमती से दिनांक 26.02.26 तक के स्थान पर दिनांक 14.02.26 तक एवं गोरखपुर से दिनांक 28.02.26 तक के स्थान दिनांक 16.02.26 तक अस्थाई विस्तार किया जा रहा है।

यात्रीगण इन ट्रेनों के फेरों के विस्तार का लाभ उठा सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED