उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद रेलखण्ड के मध्य पुल संख्या 241 बी पर तकनीकी कार्य के कारण दिनांक 13.12.25 व 14.12.25 को ट्रैफ़िक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रैफ़िक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएँ प्रभावित रहेंगी:-
रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 54085, दिल्ली-सातरोड रेलसेवा दिनांक 14.12.25 को रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 54086, सातरोड-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 14.12.25 को रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 15091, दौराई-टनकपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को दौराई से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 19031, साबरमती-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को साबरमती से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली व दिल्ली शाहदरा स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 15910, लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को लालगढ़ से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग शकूरबस्ती-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 12324, बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को बाड़मेर से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय-नई दिल्ली-तिलकब्रिज-साहिबाबाद होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को काठगोदाम से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 14117, प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को प्रयागराज से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली शाहदरा व दिल्ली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 20964, वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 13.12.25 को वाराणसी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
- गाड़ी संख्या 15624, कामाख्या-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 12.12.25 को कामाख्या से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद-तिलकब्रिज-नई दिल्ली-दिल्ली सराय होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा दिल्ली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी-बाड़मेर रेलसेवा दिनांक 13.12.25 को जम्मूतवी से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे की देरी से प्रस्थान करेगी। (यदि रीस्टोर की जाती है, तो)
रेगुलेट रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
- गाड़ी संख्या 14321, बरेली-भुज रेलसेवा जो दिनांक 14.12.25 को बरेली से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा साहिबाबाद स्टेशन पर 10 मिनट रेगुलेट रहेगी।
विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NWR

.jpg)