आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन।

रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भिवानी-अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी, हिसार-सोगरिया (कोटा)-हिसार व मैसूरू-जयपुर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-

  • गाड़ी संख्या 04733, भिवानी-अजमेर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25, 19.10.25, 22.10.25, 23.10.25, 24.10.25 व 25.10.25 को (06 ट्रिप) भिवानी से 08.20 बजे रवाना होकर 16.55 बजे अजमेर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04734, अजमेर-भिवानी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25, 19.10.25, 22.10.25, 23.10.25, 24.10.25 व 25.10.25 को (06 ट्रिप) अजमेर से 17.30 बजे रवाना होकर रात्रि 02.40 बजे भिवानी पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में चरखी दादरी, झाडली, कोसली, जाटूसाना, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावंट, श्रीमाधोपुर, रींगस, रेनवाल, फुलेरा, नरेना व किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

  • गाड़ी संख्या 09601, उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 व 26.10.25 को (02 ट्रिप) उदयपुर सिटी से 10.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 19.15 बजे आगमन व 19.25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दिल्ली सराय 02.20 बजे पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09602, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.25 व 27.10.25 को (02 ट्रिप) दिल्ली सराय से 05.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 11.30 बजे आगमन व 11.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21.20 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में राणाप्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, कपासन, चंदेरिया, गंगरार, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, नरेना, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुड़गांव व दिल्ली कैंट स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

  • गाड़ी संख्या 04735, हिसार-सोगरिया (कोटा) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 एवं 26.10.25 को (02 ट्रिप) हिसार से 06.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 14.55 बजे आगमन व 15.05 बजे प्रस्थान कर 21.05 बजे सोगरिया पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04736, सोगरिया (कोटा)-हिसार स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.25 व 27.10.25 को (02 ट्रिप) सोगरिया से 22.10 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 02.50 बजे आगमन व 03.00 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे हिसार पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सिवानी, सादुलपुर, रामपुरा बेरी, लोहारू, सूरजगढ़, चिड़ावा, रतनशहर, झुंझुनूं, डूंडलोद, मुकुंदगढ़, नवलगढ़, सीकर, पलसाना, रींगस, चौमू, ढहर का बालाजी, जयपुर, दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, ईसरदा, चौथ का बरवाड़ा, सवाई माधोपुर, इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, लाखेरी व केशोरायपाटन स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी, 05 द्वितीय शयनयान, 08 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

  • गाड़ी संख्या 06231, मैसूरू-जयपुर स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.10.25 एवं 25.10.25 को (02 ट्रिप) मैसूरू से शनिवार को 23.55 बजे रवाना होकर सोमवार 18.40 बजे जयपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06232, जयपुर-मैसूरू स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.10.25 व 28.10.25 को (02 ट्रिप) जयपुर से मंगलवार को 04.00 बजे रवाना होकर गुरुवार को 03.30 बजे मैसूरू पहुँचेगी।

इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 12 थर्ड एसी, 02 द्वितीय शयनयान व 02 पावर गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED