रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर एवं श्रीगंगानगर-समस्तीपुर-श्रीगंगानगर एवं श्रीगंगानगर-गोरखपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-
1. गाड़ी संख्या 04825, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 22.10.25 व 29.10.25 को (02 ट्रिप) जोधपुर से प्रत्येक बुधवार को 17.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.20 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04826, बान्द्रा टर्मिनस-जोधपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.10.25 व 30.10.25 को (02 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से प्रत्येक गुरुवार को 21.20 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 16.05 बजे आगमन व 16.15 बजे प्रस्थान कर 21.45 बजे जोधपुर पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में गोटन, मेडता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 सेकंड एसी, 04 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
2. गाड़ी संख्या 04731, श्रीगंगानगर-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 19.10.25 से 02.11.25 तक (03 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक रविवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 23.00 बजे समस्तीपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04732, समस्तीपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21.10.25 से 04.11.25 तक (03 ट्रिप) समस्तीपुर से प्रत्येक मंगलवार को 01.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 12.20 बजे श्रीगंगानगर पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हाँसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
3. गाड़ी संख्या 04729, श्रीगंगानगर-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.10.25 एवं 30.10.25 को (02 ट्रिप) श्रीगंगानगर से प्रत्येक गुरुवार को 13.25 बजे रवाना होकर अगले दिन 16.30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04730, गोरखपुर-श्रीगंगानगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.10.25 व 31.10.25 को (02 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 19.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 02.45 बजे श्रीगंगानगर पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सादुलशहर, हनुमानगढ़, संगरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हाँसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बढ़नी व सिद्धार्थनगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 02 थर्ड एसी, 04 द्वितीय शयनयान, 12 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/RSB

.jpg)