यात्रियों की सुविधा हेतु हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 05 ट्रिप का विस्तार।

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में 05 ट्रिप का विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाडी संख्या 07359/07360, हुबली-भगत की कोठी (जोधपुर)-हुबली स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हुबली से दिनांक 02.11.25, 09.11.25,16.11.25, 23.11.25 व 30.11.25 को (05 ट्रिप) एवं भगत की कोठी (जोधपुर) से दिनांक 04.11.25, 11.11.25, 18.11.25, 25.11.25 व 02.12.25 को (05 ट्रिप) विस्तार का किया जा रहा है।

नोट- उपरोक्त रेलसेवा का संचालन समय व ठहराव यथावत् रहेगा।

विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED