रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर-डा. अम्बेडकर नगर-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 09727, जयपुर-डा. अम्बेडकर नगर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक से तक (03 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक शुक्रवार को 13.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 01.30 बजे डा. अम्बेडकर नगर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09728, डा. अम्बेडकर नगर -जयपुर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक से तक (03 ट्रिप) डा. अम्बेडकर नगर से प्रत्येक शनिवार को 05.20 बजे रवाना होकर 18.10 बजे जयपुर पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, नीमच, मंदसौर व रतलाम व इंदौर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 01 सेकंड एसी, 09 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनॉमी, 04 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 पावरकार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीगण रेलवे की आधिकारिक सेवा NTES या हेल्पलाइन 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
Source/NWR

.jpg)