आगामी त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-बेगूसराय-साबरमती प्रतिदिन एवं साबरमती-गोरखपुर-साबरमती त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन।

रेलवे द्वारा आगामी त्योहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-बेगूसराय-साबरमती प्रतिदिन एवं साबरमती-गोरखपुर-साबरमती त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार:-

1. गाड़ी संख्या 09431, साबरमती-बेगूसराय अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 14.10.25 से 27.10.25 तक (14 ट्रिप) साबरमती से प्रतिदिन 12.05 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 23.30 बजे आगमन व 23.40 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 08.00 बजे बेगूसराय पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09432, बेगूसराय-साबरमती अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.10.25 से 29.10.25 तक (14 ट्रिप) बेगूसराय से प्रतिदिन 12.00 बजे रवाना होकर दूसरे दिन जयपुर स्टेशन पर 16.50 बजे आगमन व 17.00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन 05.00 बजे साबरमती पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड़ जं., ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलीपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर व बरौनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

2. गाड़ी संख्या 09429, साबरमती-गोरखपुर त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 16.10.25 से 26.10.25 तक (06 ट्रिप) साबरमती से प्रत्येक गुरुवार, शुक्रवार व रविवार को 08.50 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 17.50 बजे आगमन व 18.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09430, गोरखपुर- साबरमती त्रि-साप्ताहिक अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 17.10.25 से 27.10.25 तक (06 ट्रिप) गोरखपुर से प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार व सोमवार को 13.00 बजे रवाना होकर अगले दिन जयपुर स्टेशन पर 05.10 बजे आगमन व 05.20 बजे प्रस्थान कर 15.30 बजे साबरमती पहुँचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, मारवाड़ जं., अजमेर, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, मनकापुर व बस्ती स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

इस रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।

Source/NWR

Previous Next

TAGGED